बाजार में बेची जा रही एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पर छापा, 8 बोतलें जब्त और फिर

 

एमपी के धार जिले के धामनोद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बेचने का बड़ा खुलासा हुआ। उपभोक्ता की सतर्कता से सामने आए इस मामले में खाद्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान से कई एक्सपायरी बोतलें जब्त की हैं। मामला केडिया फूड्स का है, जहां ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी किशनलाल जागिड़ ने 22 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे केडिया फूड्स से 2.15 लीटर की थम्स अप की बोतल खरीदी। घर पहुंचकर जांच करने पर उन्हें पता चला कि यह बोतल एक्सपायरी है। इसके बाद उन्होंने उसी दिन शाम को फिर दुकान से स्प्राइट और थम्स अप की छोटी बोतलें खरीदीं, जिनमें से एक बोतल खोलने पर वह भी एक्सपायरी निकली।

 

 

 

 

ग्राहक ने तुरंत इस पर आपत्ति जताई और एक बोतल वापस कर दी, जिसके बदले दुकानदार ने पैसे लौटा दिए। लेकिन जागरूक ग्राहक ने एक्सपायरी बोतलों को साक्ष्य के रूप में अपने पास रखा और पूरे मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोनकर के नेतृत्व में टीम ने केडिया फूड्स पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान से कुल 8 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बरामद हुईं, जिनमें बड़ी और छोटी दोनों तरह की बोतलें शामिल थीं। टीम ने मौके पर ही सैंपल लेकर जब्ती की कार्रवाई की और पंचनामा तैयार किया।

 

 

 

 

इस कार्रवाई के बाद इलाके में उपभोक्ता सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि केवल चालान ही नहीं, बल्कि दुकान का फूड लाइसेंस रद्द कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो। एक्सपायरी उत्पाद बेचकर मुनाफा कमाने की यह कोशिश सीधे-सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है।


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.