मां-बेटे ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट और फिर पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को किया गिरफ्तार

 

एमपी के अनूपपुर जिले के कोतमा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मां-बेटे ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 28 मार्च की है, जब कोतमा थाना क्षेत्र के श्रमिक नगर पकरिहा इलाके में अचानक हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मनोज साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के भाई रमेश साहू ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

 

 

 

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी शिवराम चौधरी ने मनोज साहू पर यूकेलिप्टस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान उसकी मां रैमुन बाई भी पीछे नहीं रही और उसने भी डंडों और हाथ-मुक्कों से युवक को बेरहमी से पीटा। लगातार हमले के कारण मनोज साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पहले रैमुन बाई को हिरासत में लिया और फिर कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी शिवराम चौधरी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है।

 

 

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। एक मामूली विवाद किस तरह खौफनाक अंजाम तक पहुंच सकता है, कोतमा की यह घटना उसी की बानगी है। फिलहाल इलाके में सन्नाटा पसरा है और हर कोई इस निर्मम हत्या से सहमा हुआ है।


By - sagar tv news
01-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.