गड्ढे में बैठी महिला पार्षद, जर्जर सड़क पर भाजपा का धरना, 10 दिन का अल्टीमेटम और फिर | SAGAR TV NEWS

 

एमपी के ग्वालियर में सड़कों की बदहाल हालत को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है। वार्ड 58 की भाजपा पार्षद अपर्णा पाटिल ने नगर निगम के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए जर्जर सड़क के गड्ढे में बैठकर धरना दिया। यह मामला शहर की पॉश कॉलोनी बसंत विहार का है, जहां पिछले दो वर्षों से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूटी सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसी से नाराज होकर पार्षद अपर्णा पाटिल ने धरने का रास्ता अपनाया।

 

 

धरने के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण का टेंडर काफी पहले हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के चलते आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। पार्षद ने नगर निगम में काबिज कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में जानबूझकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से वे इस सड़क के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

 

धरने के दौरान पार्षद ने साफ चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सड़क का मामला नहीं है, बल्कि जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ा मुद्दा है। स्थानीय लोगों ने भी पार्षद के इस विरोध का समर्थन किया और जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की। कुल मिलाकर, ग्वालियर में सड़क की बदहाली अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है, और आने वाले दिनों में इस पर सियासत और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
31-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.