विधवा महिला से सेना के जवान ने किया रेप पति पत्नी जैसे रहते थे दोनों || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS

 

 

एमपी के सागर जिले के मकरोनिया थाने में सेना के एक जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी में पदस्थ बृजेश पांडे मकरोनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला के किराए के मकान में रहता था। आरोपी शादीशुदा सेना के जवान ने खुद को कुंआरा बताते हुए महिला से पति-पत्नी जैसे संबंध बनाये। और उससे शादी करने का प्रस्ताव भी रखा। वह 2017 से महिला के घर में रह रहा था। कुछ समय पहले उसका ट्रांसफर सागर से जम्मू में हो गया और जब महिला ने उससे शादी की बात की तो ब्रजेश उससे मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने मकरोनिया थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। आरोपि के जम्मू में पदस्थ होने के कारण फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


By - anuj goutam
23-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.