सागर- जमीन खुदाई में शिवलिंग के साथ निकले रुद्राक्ष,आग की तरह फैली खबर,लोग बोले चमत्कार

 

खेत में जमीन की खुदाई कर समतलीकरण किया जा रहा था। लेकिन अचानक जमीन में शिवलिंग दिखाई दिया। साथ में रुद्राक्ष भी थे। बस फिर क्या था मानो ये खबर आग की तरह पूरे इलाके में फ़ैल गयी। लोगों ने इस बात को चमत्कार माना और बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा पाठ शुरू कर दी। महिलाएं अपने घरों से जल लेकर आई और शिवलिंग पर चढ़ाकर विधिवत पूजा अर्चना शुरू कर दी। तस्वीरें सागर जिले के बीना क्षेत्र से सामने आई हैं।
बताया जा रहा है की मुहली मुहक्कम गांव में अद्भुत और आस्था से जुड़ा घटनाक्रम सामने आया। जब खेत समतल करने के दौरान जमीन के भीतर से शिवलिंग और रुद्राक्ष निकल आए। जानकारी लगते ही देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

 

दरअसल मुहली मुहक्कम गांव निवासी पहाड़ सिंह राजपूत अपने खेत की जमीन को समतल करा रहे थे। इसी दौरान जब मिट्टी हटाई जा रही थी। तभी अचानक जमीन के अंदर से संगमरमर के आकार का शिवलिंग दिखाई दिया। पास ही कुछ रुद्राक्ष भी मिले। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे खेत की ओर पहुंचने लगे। खासतौर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई महिलाएं अपने घरों से जल लेकर आईं और मौके पर ही शिवलिंग का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। कुछ ही समय में वहां भजन-कीर्तन का माहौल बन गया। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

 


ग्रामीणों का मानना है कि यह स्थान पहले से ही किसी प्राचीन धार्मिक स्थल का हिस्सा रहा होगा। जो समय के साथ जमीन में दब गया होगा। अब शिवलिंग के प्रकट होने से गांव में श्रद्धा और विश्वास और भी मजबूत हो गया है। शिवलिंग और रुद्राक्ष निकलने के बाद से ही लोग इस स्थान को पवित्र मानते हुए नियमित पूजा की बात कर रहे हैं। कई ग्रामीणों ने यहां मंदिर निर्माण की भी इच्छा जताई है। फिलहाल यह स्थान पूरे गांव के लिए आस्था का केंद्र बन गया है, जहां लगातार श्रद्धालुओं का आना-जाना लग गया है।

 

 


By - sagar tv news
30-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.