नीचे से गुजरा फाइटर जेट, तेज आवाज़ से सहमे स्टूडेंट, बिल्डिंगों में दरार, कांच फूटे | SAGAR TV NEWS |
इंजीनियंरिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे की अचानक से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। और तेज धमाके जैसी आवाज से लोग सहम गये। इस दौरान कॉलेज की बिल्डिंग में कई जगहों पर दरार आ गयी तो वहीं खिड़कियों में लगे हुए कांच भी टूट गए। बताया जा रहा है की ऐसा उस समय हुआ जब ऊपर बिल्डिंग के ऊपर से विमान गुजरा था
हैरान कर देने वाला मामला एमपी के छतरपुर जिले से सामने आया है। जहां विमान की तेज आवाज से बिल्डिंगों में कई जगह दरारें आ गई। जिसके बाद प्रबंधन ने मामले में लिखित शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक जेट इतने नीचे से गुजरा की लोग सकते में आ गए। पन्ना रोड पर स्थित पंडित देव प्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज की पांच मंजिल ईमारत में जब स्टूडेंट पढ़ाई करने के लिए कॉलेज में पहुंचे। तभी जेट कॉलेज की बिल्डिंग के पास से गुजरा। उस समय स्टूडेंट्स दंग रह गए। उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी तरह का कोई भूकंप आ गया हो कंपन और तेज आवाज सुनते ही स्टूडेंट बाहर की ओर भागे। तो कॉलेज कैंपस की सुरक्षा कर रहा सुरक्षा गार्ड भी घबरा गया। वह खुले मैदान तरफ भागा।
छात्रा प्रतिमा पटेल का कहना है की अचानक से निकले जेट की तेज आवाज सुनकर सभी सहम गए थे। वहीं सुरक्षा गार्ड राकेश सेन के अलावा कॉलेज प्रबंधन के रोहित तिवारी ने भी जानकारी दी।