माफ़ियाओं के अवैध निर्माण को प्रशासन ने तोड़ दिया || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा के हरदी गांव में माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के तहत प्रशासन ने दो जगह कार्रवाई की। जिसके बाद माफियाओं के चिन्हित अतिक्रमण को प्रशासन के द्वारा हटाया जा रहा है। जानकारी देते हुये तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने बताया कि शुक्रवार के दिन हरदी में अवैध शराब के संबंध में दो व्यक्तियों जिनके मामले पंजीबद्ध हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही कि गई है। जिसमें मुन्ना कुर्मी कि निर्माणाधीन दुकान और नीलेश राजपूत के द्वारा चलाया जा रहा अवैध ढाबा हटाया गया है। अभी जांच जारी है। उन्होंने आगे बताया की आगे कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे लोग जो अवैध कामों में लिप्त हैं। उनकी संपत्ति की और कब्जों की जांच की जा रही है। अगर ऐसे कब्जे पाये जायेगे तो वो भी हटाये जायेंगे। कार्यवाही पुलिस के अलावा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की।


By - Ravi Sen (Garhkota M.P)
22-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.