सागर- आग में झुलसे युवक की गई जान, मरने से पहले बोला पकड़कर लगा दी आग ! | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की आग में झुलसने के बाद बुरी तरह से जान चली गयी। एक तरफ ये कहा जा रहा है की युवक को आग के हवाले किया गया था। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना था की युवक ने खुद ही आग लगाई थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जान जाने से पहले युवक कहते हुए दिख रहा है की वह पंद्रह दिन पहले घर आया था। जहां जब्बार और उसके बेटे ने पकड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी।
आग से झुलसे गौरझामर निवासी शाहरुख खान उम्र 26 साल की इलाज के दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जान चली गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी का पंचनामा बनाया। वहीं शनिवार को पीएम कराने के बाद बॉडी परिवार वालों को सौंप दी। यह मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। युवक द्वारा खुद को आग लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस मृतक के आरोपों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
बताया गया की शाहरुख खान बीते 26 मार्च की रात आग से झुलसा था। जिसे गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात शाहरुख ने दम तोड़ दिया। गौरझामर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है की साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।-