Sagar- बिना निरीक्षण धड़ाधड़ NOC जारी कर रहा प्रदूषण विभाग, शिवसेना ने खोला मोर्चा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के प्रदूषण विभाग के खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है आरोप है की विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से बिना किसी मौका मुआयना धड़ाधड़ एनओसी और सीटीओ जारी किये जा रहे है, इस संबंध में शिवसेना ने सागर कलेक्टर संदीप जी आर को ज्ञापन सौपा और कार्रवाई की मांग की है,
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि मकरोनिया क्षेत्र में रेड एवं ऑरेंज ज़ोन सहित अन्य उद्योग नियम विरुद्ध एनओसी लेकर चल रहे है जहाँ प्रदूषण विभाग द्वारा लगभग 135 उद्योगों को CTE व CTO प्रमाण पत्र जारी किया,

 

लेकिन अनआपत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देते समय साइड पर अधिकारियों ने मात्र 2 उद्योगों पर निरीक्षण किया, तो वही उद्योगों से निकलने वाले धुए , गंदे पानी की लैब द्वारा कोई जांच ही नहीं की गई तो फिर निरीक्षण रिर्पोट में सब कुछ सही कैसा माना, प्रदूषण , गंदा पानी रोकने वाले लगभग 237 ( ETP STP APC) यंत्र सिर्फ कागज़ों पर लगाए गए या फिर बंद पड़े हुए है विभाग द्वारा उनके बिजली बिलों की जांच नहीं की गई, जबकि उक्त यंत्रों का 24 घंटे चलना अनिवार्य है प्रदूषण मापने वाले फ्लो मीटर लगे ही नहीं या बंद पड़े है तिवारी ने आरोप लगाया क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी लाखो रुपये लेकर कार्यालय में बैठकर बिना जांच पड़ताल के एनओसी जारी कर रहे है

 

 


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.