बारातियों को लेकर जा रही बस खाई में पलटी, 18 लोग घा-यल, सबसे ज्यादा महिलाएं चोटिल
बारातियों को लेकर जा रही एक डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है की बस अचानक से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। बस में बैठी सवारियां घबरा गई। इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और राहत दल मौके पर पहुंचा। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एक बहुत बड़ी घटना होने से टल गयी। इसके अलावा गनीमत की बात ये भी रही की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक खाचरोद से इंदौर बारात लेकर जा रही डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है। यह हादसा गौरव कारखाना, जहांगीरपुर के पास हुआ है। बस में सवार सभी लोग बाराती बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद लोग बुरी तरह सहम गए। बताया गया की इस दुर्घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर घायल को रैफर किया गया है। घायलों में 13 महिलाएं शामिल हैं। एक पुरुष और बाकी बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा किस वजह से हुआ फिलहाल यह साफ़ नहीं हुआ है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डॉक्टर ने बताया की दुर्घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज किया गया। गंभीर घायलों को रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।-