सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां ज़ोरों पर, घाटों को देखने पहुंचे CM,बोले श्रद्धलुओं को न हो परेशानी
सिंहस्थ महाकुंभ 2028 को लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कामों को देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिप्रा नदी पर बनाये जा रहे घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्षिप्रा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा निर्माणाधीन नए घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दरअसल सीएम उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने श्री अंगारेश्वर और श्री सिद्धवट के बीच क्षिप्रा नदी पर बन रहे नवीन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि यह घाट सिंहस्थ महापर्व 2028 में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए जा रहे है। और घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी इस संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित घाटों के 200 मीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने, टॉयलेट सुविधाजनक स्थान पर बनाया जाए। इसके लिए मुख्- मुख्य घाटों पर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएं। घाटों के आसपास श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए 500 मीटर दूरी पर सीढ़ियां और अन्य पहुँच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो। जिससे मुख्य घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान करने में सुविधा भी होगी। इसके अलावा श्री सिद्धवट और श्री अंगारेश्वर मंदिर के मध्य बन रहे पुल का भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवलोकन किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस पुल के बनने के बाद दोनों प्रमुख मंदिर स्थानों को जोड़ने के लिए सुविधा भी हो जाएगी और श्रद्धालुओं को एक नया वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। साथ ही घाटों पर स्नान करने के लिए 5 मीटर का बड़ा घाट भी बनाया गया है जो आने-जाने और श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा भी प्रदान करेगा। इसी के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की बैठने के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा अधिकारियों को दिए गए है। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद थे।--