Sagar- बिजली ट्रांसफार्मर से भड़की चिंगारी, भूसा समेत अन्य सामान जल गया,हजारों का नुक्सान

 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में फिर एक बार आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की बिजली ट्रांसफार्मर से भड़की चिंगारी की वजह से खेत में आग लग गयी। जो देखते ही देखते बढ़ती चली गयी और खेत में रखा हुआ बड़ी मात्रा में भूसा जलकर ख़ाक हो गया। वहीं इसके अलावा कई सारे पेड़ पौधे भी जलकर नष्ट हो गए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किये। लेकिन आग भड़कती जा रही थी।

 

 

 

इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके पर दमकल की टीम भी पहुंच गयी थी। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया जा सका। यह पूरी घटना शाहगढ़ थानांतर्गत नरवा गांव से सामने आई है। हालांकि गनीमत की बात ये है की किसान की फसल की कटाई हो चुकी थी। पकी हुई फसल में आग लगती तो बड़ा नुक्सान हो जाता। इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि भी नहीं हो पाई।

 

 

 

 

बताया गया की आगजनी की इस घटना में रमेश पटेल को तकरीबन 25 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। खेत में आग लगने की वजह से भूसा, जलाऊ लकड़ी, विद्युत पंप की केबिल समेत केले और अमरूद के पेड़ जल गए। साथ ही सब्जी का जो कछवारा लगा हुआ था। वह भी जल गया है।

जानकारी के मुताबिक नरवा गांव में अचानक से बिजली ट्रांसफार्मर से जोरदार चिंगारी निकली। जिस वजह से आग भड़क उठी। इस बात की सूचना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड के ड्राइवर वीरू नामदेव को दी गई। जहां तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
नरवा के सरपंच मनोज अहिरवार ने बताया की हवा तेज चल रही थी जिस वजह से आग तेजी से फ़ैल गयी और किसान का नुकसान हो गया।


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.