Sagar - 15 रु. लीटर बढ़ाए दाम, गो गैस का LPG पंप सील, एसडीएम की बड़ी कार्रवाई

 

ऊर्जा संकट के दौर में एलपीजी के अचानक दाम बढ़ाने की शिकायत पर प्रशासन ने राहतगढ़ बस के पास संचालित एलपीजी गैस पंप को सील किया है। जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि पंप संचालक ग्राहकों को अधिक कीमत पर गैस बेच रहा है।

कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार रात एसडीएम अमन मिश्रा व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे मौके पर पहुंचे, जहां गो गैस पंप संचालक दाम बढ़ाने संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका, जिसके बाद उक्त पंप को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

 

 

 


एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि पंप संचालक शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक लगभग 84 रुपए लीटर के हिसाब से एलपीजी की बिक्री कर रहा था। इसके बाद उसने अचानक प्रति लीटर लगभग 15 रुपए दाम बढ़ा दिए। इस संबंध में जब संचालक से आदेश एवं अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। संचालक को कंपनी द्वारा दाम बढ़ाने संबंधी आदेश और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। तब तक पंप से अस्थाई रूप से वितरण को रोक दिया गया है।

 

 

 

 


बता दें कि पश्चिम एशिया में पिछले 28 दिनों से ईरान और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है जिसको लेकर गैस और तेल का संकट आ गया है भारत सरकार दावा कर रही है उसके पास अभी भी 60 दोनों का पेट्रोल डीजल स्टॉक में रखा हुआ है और आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आ रही है लेकिन अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ लग रही तो दूसरी तरफ गैस पंपों पर भी यही हाल देखने को मिल रहे ऐसे में पंप संचालक ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूल रहे जिसकी शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई


By - sagar tv news
28-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.