अग्निकांड का सच आया सामने, बिजली पोल नहीं EV कार से ही लगी थी आग, पुलिस जांच में खुलासा
बीते दिनों एक आगजनी की घटना ने लगभग परिवार को ख़त्म कर दिया था। इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की जान चली गयी थी। वहीं अब मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां सामने आया की यह हादसा इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था। इस दर्दनाक घटना में 8 लोगों की जान गई थी। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया की घटना वाली रात घर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार को रोज की तरह चार्ज पर लगाया गया था। मृतक मनोज के बड़े बेटे सौरभ पुगलिया ने कार 85 फिसदी चार्ज होने के बाद चार्जर हटा दिया था। लेकिन रात करीब 11 बजे छोटे भाई हर्षित पुगलिया ने दोबारा कार को चार्जिंग पर लगा दिया। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई, जिसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। बताया गया की तिलक नगर थाना पुलिस ने मृतक कारोबारी मनोज पुगलिया के बेटों सौरभ, सौमिल और हर्षित से करीब 4 घंटे तक सख्ती से पूछताछ की। जहां यह बात सामने आई कि हादसे के समय कार चार्जिंग पर ही लगी हुई थी। बता दें की हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। तब सौरभ पुगलिया ने मुख्यमंत्री के सामने दावा किया था कि कार चार्जिंग पर नहीं थी। पास के बिजली पोल में हुए ब्लास्ट से आग लगी थी। अब जांच में यह दावा गलत साबित हुआ है।
इस भीषण अग्निकांड में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन समेत कुल 8 लोगों की जान गई थी।---