धार्मिक स्थलों के पास पोस्टर-बैनरों से गर्माया माहौल, हरकत में आया पूरा प्रशासनिक अमला

 

बीते दिनों दमोह जिले में धार्मिक स्थलों के पास कुछ कथित विवादित पोस्टर और बैनरों से माहौल गरमा गया। इन बैनरों और पोस्टरों में लव-जिहाद से संबंधित समाचार पत्रों, खबरों को लगया गया है। जहां तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। और इनके सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ मां बड़ी देवी मंदिर परिसर में लगे लव-जिहाद से संबंधित समाचार पत्रों खबरों के पोस्टर बैनर को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। बताया जा रहा है की मंदिर परिसर में लगे वायरल पोस्टरों को लेकर तहसीलदार, एसडीएम और टीआई ने जायजा लिया। जिसको लेकर कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे पोस्टर बैनरों का निरीक्षण किया गया है जिसमें पोस्टरों को एक संदेश के रूप में जागरूकता के लिए लगाया गया है।
वही तहसीलदार रॉबिन जैन ने कहा मंदिर परिसर में लगे पोस्टर बैनरों का निरीक्षण किया गया है। उसमें कोई भी आपत्तिजनक धर्म विशेष या समुदाय को लेकर नहीं है। बल्कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को जागरूकता के लिए संदेश के रूप में लगाया गया है।

गौरतलब है की इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी को लेकर एमपी के दमोह जिले में हिंदू संगठन द्वारा चेतावनी और अपील का नजारा सामने आया। जहां मां बड़ी देवी मंदिर के मुख्य गेट पर पोस्टर बैनर लगाकर यहां दर्शन के लिए आने वाली माताओं-बहनों से विशेष अपील की गई है। साथ ही लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को चेतावनी भी दी गयी है। समुदाय विशेष के लोगों से मंदिर परिसर से दूर रहने की अपील भी की गई है।--


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.