सागर- माता-पिता की लगी आँख,मासूम बच्ची ट्रेन से उतरकर बिछड़ी, फिर पुलिस बनी मसीहा

 

एक छोटी बच्ची जो अपने परिजनों के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थी। लेकिन उसे लगा की उसके माता पिता सागर रेलवे स्टेशन पर उतर गए हैं तो वह भी नीचे उतर गयी। और ट्रेन आगे बढ़ गयी। जिससे बच्ची अपने माता पिता से बिछड़ गयी। लेकिन जब वही बच्ची वपिस मिली तो माँ-बाप की आँखों से ख़ुशी के आंसू छलक आये। ये सब हुआ सागर पुलिस कण्ट्रोल रूम की जागरूकता से, क्योंकि तत्काल ही डायल ही 112 को सूचित किया गया था। जिसने बिना देर किये बच्ची को ढूंढ निकाला। जहां पुलिस कंट्रोल रूम सागर और डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित परिवार से मिल गयी। 

बताया गया की कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट के माध्यम से सूचना मिली की एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है। जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ एसआई आरकेएस चौहान ने तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया। एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया। इसके बाद उसे कंट्रोल रूम लेकर आये। जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें तत्काल बुलाया गया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वे मैहर क्षेत्र के नजदीक गांव से खुरई में खेतों की कटाई का काम करने आए थे। वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई। सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं। जिससे वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई। जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए। तभी ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने खुशी के आंसू के साथ पुलिस का आभार व्यक्त किया।-


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.