Sagar - कृषि उपज मंडी 10 दिनों तक बंद रहेगी, नए वित्त वर्ष में शुरू होगी खरीदी

 

सागर कृषि उपज मंडी 10 दिनों के लिए बंद हो गई है अब 3 अप्रैल तक यहां पर किसी भी तरह की कोई खरीदी नहीं की जाएगी. 4 अप्रैल से दोबारा मंडी शुरू होने पर किसानों के अनाज की डाक होगी बता दें कि बुधवार 25 मार्च से मंडी बंद हुई है बुधवार को वीकली ऑफ था वहीं गुरुवार शुक्रवार को अष्टमी नवमी होने की वजह से छुट्टी है और आखिरी के दिनों में मंडी में खरीदी करने वाले व्यापारियों के द्वारा साल भर का लेखा जोखा तैयार किया जाता है. अलग-अलग तरह के अवकाश होने की वजह से 3 अप्रैल तक मंडी में खरीदी का व्यवधान होगा 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष शुरू तो हो जाएगा लेकिन खरीदी 4 अप्रैल से ही होगी

 

 

 


इधर प्रशासन के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदी 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी 7 अप्रैल से होगी तो भावांतर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों से सरसों की खरीदी मंडियों में ही शुरू हो गई है


अब अगर किसान भाइयों को कोई इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होगी और उन्हें अपना अनाज मजबूरी में बेचना पड़ेगा तो इसके सही दाम नहीं मिल पाएंगे क्योंकि एक तो मंडी बंद है और दूसरी तरफ उपार्जन केंद्र शुरू नहीं हो पाए हैं ऐसे में लोकल के व्यापारी अपनी मनमर्जी से इनके अनाज को खरीदने हैं जिससे किसानों को नुकसान होता है

 

 

 


चना मसूर सरसों की हार्वेस्टिंग लगभग 90% हो चुकी है गेहूं की कटाई और हार्वेस्टिंग भी 60% तक हो चुकी है किसानों को अपना माल बेचने के लिए उपार्जन केंद्र खुलने का इंतजार है


By - sagar tv news
26-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.