ऑइल कंपनी में लगी आग, देखते ही देखते उतने लगे धुंए के गुबार, दमकल ने पाया काबू | SAGAR TV NEWS |

 

देर रात एक ऑइल कम्पनी में अचानक से आग लग गयी। जिसके बाद उसने विकराल रूप ले लिया। और देखते ही देखते आग बढ़ती चली गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दकमल की टीम पहुंची जहां तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। यह पूरी घटना एमपी के धार जिले से सामने आई है। बताया जा रहा है की औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित शिवम इंडस्ट्रीज नाम की एक ऑयल कंपनी में रात के समय भीषण आग लग गई। जिसने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया।

 

देखते-देखते आग तेजी से फैल गई। और चंद मिनटों में कंपनी के बड़े हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए थे। जिन्होंने जायजा लिया। वहीं यह बात सामने आई की कंपनी के एक कोने में स्थित ऑयल टैंक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़कने की संभावना जताई जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास की कारखानों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई थी। इस दौरान गनीमत की बात ये है की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

 

 

जानकारी के मुताबिक शिवम इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में करीब 10 महीने पहले भी आग लगने की घटना हुई थी। उस दौरान 2 मजदूरों की जान चली गई थी। थाना प्रभारी सुनील शर्मा जानकारी देते हुए बताया की आग की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा था। जहां आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
25-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.