Sagar - पिता पुत्र की जोड़ी गरीबों को विदेश तक की करा रही तीर्थ यात्रा जानिए क्या है अनोखा संकल्प
सागर शहर के प्रतिष्ठित चौबे परिवार के द्वारा गरीब और असहाय लोगों के लिए निशुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा करवाई जा रही है, साल 2011 में शुरू हुआ यह सिलसिला 2026 तक निरंतर जारी है इस बार 400 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए रामेश्वरम ले जाया जा रहा है जहां उनके रहने खाने के साथ भागवत कथा सुनने का भी इंतजाम किया गया है जो भी परिवार के द्वारा 2 अप्रैल से रामेश्वरम में भागवत कथा का आयोजन होगा जहां पर यह श्रद्धालु तीर्थ दर्शन करने के साथ-साथ भगवान की कथा का भी रसपान कर सकेंगे,
MS garden की संचालक राहुल चौबे ने बताया कि उनके पिता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे के द्वारा साल 2011 में यह संकल्प लिया गया था कि बी भारत के जितने भी बड़े-बड़े तीर्थ क्षेत्र हैं वहां पर गरीब असहाय बुजुर्ग लोगों को निशुल्क यात्रा करवाएंगे इसके साथ वहां पर भागवत कथा होगी और जितने दिन कथा चलेगी इतने दिन श्रद्धालुओं को वहां पर रुकने खान की व्यवस्था रहेगी लाने और ले जाने के भी इंतजाम किए जाएंगे और अपने इस संकल्प के दौरान में भारत ही नहीं विदेश तक की यात्रा करवा चुके हैं अब तक हजारों लोगों को इसका पुण्य लाभ मिल चुका है
पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे ने बताया उनके द्वारा जो संकल्प लिया गया था इसकी शुरुआत बरमान घाट से हुई थी और इसके बाद वह अलग-अलग जगह पर लोगों को तीर्थ यात्रा पर ले जा चुके हैं और उनके इस संकल्प में है उनके बेटे राहुल भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं इस बार रामेश्वरम में यह दिव्य भव्य आयोजन करने की तैयारी की गई है