सागर- 2-2 लाख का लालच और खौफनाक साजिश! डॉक्टर ने रची पत्नी की हत्या, कार में जल ता देखता रहा

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक डॉक्टर ने अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली और इस साजिश में अपने किरायेदारों को 2-2 लाख रुपए का लालच देकर शामिल कर लिया। दिल दहला देने वाली बात यह है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को कार में जलता हुआ देखता रहा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी डॉक्टर नीलेश ने अपने दो किरायेदारों रामकृष्ण और शुभम को इस हत्या में शामिल किया। ये दोनों आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक से जुड़े थे और उसी मकान में किराए से रहते थे। पूछताछ में सामने आया कि डॉक्टर का एक युवती से अफेयर था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी सीमा को लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

 

 

वारदात वाले दिन डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसका गला दबा दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद वह उसे कार में डालकर अपने साथियों के साथ सागर की ओर निकल गया। रास्ते में सुनसान जगह पर रुककर कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कार के अंदर महिला जलती रही और आरोपी पति अपने साथियों के साथ बाहर खड़ा होकर यह मंजर देखता रहा। इतना ही नहीं, उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर झूठी कहानी भी सुनाई कि कार में अचानक आग लग गई।

 

 

पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल का कंटेनर और माचिस बरामद कर ली है। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों सहयोगियों ने भी पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला को जिंदा जलाया गया या उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

 

 


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.