सागर- अज्ञात वाहन की वजह से एक व्यक्ति चल बसा, सड़क किनारे पड़ा रहा,फिर पहुंची पुलिस | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। उसकी मौके पर ही जान चली गयी और डेड बॉडी सड़क पर ही पड़ी हुई थी। जो बेहद ही बुरे हाल में थी। सूचना मिलने के बाद प्रधान आरक्षक हरिचरण मौके पर पहुंचा और बॉडी को अस्पताल पहुंचाया। मृतक का नाम ब्रजलाल सिंह लोधी बताया जा रहा है। जो रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है की यह घटना राहतगढ़ थाना अंतर्गत बीती रात को सामने आई। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली की राहतगढ़ विदिशा मार्ग पर बहादुर पुर गांव के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक अंजान व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक हरिचरण ने इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। और मौके पर पहुंचकर देखा की एक अज्ञात डेड बॉडी पड़ी हुई थी।

 

जो क्षत विक्षत हालत में थी। जिसे आरक्षक ने अपने साथियों की मदद से किसी तरह उठाकर अस्पताल स्थित मर्चुरी में रखवाया। सम्बंधित व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके जेब में आई डी प्रूफ मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान ब्रजलाल लोधी उम्र 40 खजुरिया बरामद गडी थाना बेगमगंज जिला रायसेन के रूप में हुई। जिसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी गई।
परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्यवाही पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

 


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.