सागर- गरीब की झोपड़ी में लगी आग,पति की नींद खुलने से बच गया परिवार, नहीं तो.... | SAGAR TV NEWS |

 

एक गरीब परिवार की उस समय जान जाते-जाते बची, जब उनके आशियाने में आग अलग गयी। जिसमें यह झोपड़ी आग में जलकर ख़ाक हो गयी। वहीं आग की चपेट में आ जाने से उसमें सो रही माँ और बेटी झुलस गए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र की है। जहां मूड़री गांव में फसल काटने आए मजदूरों की खेत में बनी झोपड़ी में सोते समय अचानक से आग लग गई। गनीमत की बात ये है की महिला के पति की समय पर नींद खुल गयी। जिससे उसने उन्हें बचा लिया नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इस आगजनी की घटना में इस गरीब परिवार की गृहस्थी का सामान जल गया।

 

 

अन्य शहरों से बड़ी संख्या में फसल कटाई के लिए आने वाले मजदूरों के साथ हर साल कोई न कोई घटना होती है। इसी तरह मूड़री गांव में एक बड़ी घटना होने से टल गई। जब सोते समय एक मजदूर की झोपड़ी में आग लग गई। मजदूर नन्नू आदिवासी की अचानक से नींद खुल गई उसने तत्काल झोपड़ी से बाहर निकलकर पत्नि और बेटी को बाहर निकाला तब तक पत्नि और उसकी बेटी कुछ हद तक झुलस गई। मां-बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 


घायल के पति नन्नू आदिवासी के मुताबिक वह सतना से मूड़री गांव में किसान ज्ञानचंद के खेत की फसल काटने परिवार समेत आया था। दिन भर पूरे परिवार ने मजदूरी की। रात में खाना खाने के बाद सो गया। तेज गर्मी से उसकी नीद खुली तो देखा कि उसकी झोपड़ी में आग लगी हुई है। तुरंत टीन टप्पर हटाकर बाहर निकला। इसके बाद अपनी पत्नि बेलाबाई और बेटी निराशा को बाहर निकाला। इस दौरान आग से उसकी पत्नि और बेटी के हाथ और पैर झुलस गए। सूचना लगते ही डायल 112 ने पहुंचकर मां बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.