Sagar- बिजली बिल नहीं भरा तो उठा लाये 5 बाइकें, बिजली विभाग ने की कुर्की की कार्यवाई

 

सागर जिले के खुरई में बिजली उपभोक्ताओं ने लम्बे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया था। जिसके बाद टीम ने कुर्की की कार्यवाई की। और
सम्बंधित लोगों की 10 बाइकें समेत सिंचाई मोटर की कुर्की की गयी। जिनमें से पांच लोगों ने भुगतान कर 5 बाइकों को छुड़ा लिया जबकि पांच मोटर साइकिलों को जप्त किया गया है। खुरई ग्रामीण बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल बकाया होने पर 5 उपभोक्ताओं की बाइक कुर्क की गई है। जिन पर करीब एक लाख 30 हजार रुपए बिजली बिल बकाया था। विभाग द्वारा कई बार चेतवानी और नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे सभी उपभोक्ताओं पर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर करीब 4 करोड़ का बिजली बिल बकाया है।

 

 

 

 

खुरई ग्रामीण JE राहुल सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यपालन अभियंता प्रभात साहू के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। जिसमें सहायक अभियंता कैलाश बेलदार के सहयोग से कार्रवाई की गई। 10 हजार रूपए से ऊपर वाले उपभोक्ताओं की कुर्की की कार्रवाई हुई। जिसमे लुहर्रा गांव से एक मोटर साइकिल, हनोता से 2 सिंचाई मोटर, जगदीशपुर से एक बाइक, सिलारपुर से एक मोटर साइकिल जब्त की गई। साथ ही निर्तला, सुनेटी, रीठौर में भी कुर्की की कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 बाइक और दो सिंचाई मोटर जप्त की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 5 लोगों ने बिजली बिल जमा करके अपनी बाइक छुड़ा ली। इन उपभोक्ताओं पर 80 हजार का बिल बकाया था। बकाया विधुत राशि जमा ना करने पर 5 मोटर साइकिल कुर्क की गई हैं।------


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.