भतीजे के साथ भागी शादीशुदा युवती, सरपंच पति को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस !
एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने मिलकर सरपंच पति के साथ पहले मारपीट की इसके बाद मुंह काला कर दिया और जूतों की माला पहनाकर उसका पूरे गांव भी निकाल दिया। घटना एमपी के दतिया जिले से सामने आई है। जहां उनाव कस्बे से इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। बताया गया की इसका वीडियो दबंगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि सरपंच का भतीजा गांव की एक विवाहिता को भगा ले गया था। जिससे नाराज युवती के परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दरअसल यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ऐसा आरोप है कि सरपंच किरण वर्मा के भतीजे विशाल का गांव की एक विवाहित युवती के साथ प्रेम संबंध था। 19 मार्च को युवती घर से बिना बताए चली गई। जिसके बाद परिजनों ने युवक पर उसे भगाने का आरोप लगाया। इसी से नाराज होकर बीते रविवार को युवती के परिजन महिला सरपंच के घर पहुंचे और सरपंच पति लक्ष्मण वर्मा के साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी। वहीं इसके बाद आरोपियों ने लक्ष्मण का मुंह काला किया और उनके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस दौरान पीड़ित लक्ष्मण वर्मा के पीछे-पीछे युवती के परिजन और अन्य ग्रामीण मौजूद चल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। साथ ही लोगों को मौके से खदेड़ा।
पीड़ित लक्ष्मण प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने कस्बा निवासी 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ऐसी भी जानकारी है की रविवार शाम के समय युवती वापस लौट आई थी। जिसने पुलिस को दिए बयान में कहा की वह अपनी मर्जी से गई थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।-