शिक्षा संस्थान में छात्र से बर्वरता,मामूली बात पर तड़ातड़ बरसाई छड़ियां,दर्द से चीखता रहा मासूम
शिक्षण संस्थान से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की छात्र चीख रहा है चिल्ला रहा है लेकिन उस मासूम पर तड़ातड़ छड़ियां बरसाई जा रही हैं। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पूरा मामला उज्जैन जिले से सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक पर मामला दर्ज किया गया है। महज मामूली सी बात को लेकर छात्र के साथ पिटाई की गयी है। बताया जा रहा है की यह घटना उज्जैन के प्रतिष्ठित महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान से सामने आई है। छात्र के साथ की गयी पिटाई का वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। सामने आये इस वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहा है। इस मामले में चिंतामण पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने जैसी छोटी सी बात पर वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ने छात्र पर जमकर छड़ियां बरसा दी। जिससे वह दर्द से चीखता रहा। भारत सरकार के अधीन संचालित इस आवासीय संस्थान में हुई इस हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी है। हालांकि प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इघर चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि इस मामले में शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।-