सागर- धूमधाम से मनाया गया हिंदू नव वर्ष, विशाल और भव्य रूप में निकली प्रभात फेरी | SAGAR TV NEWS |
हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो गयी है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। दरअसल चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा से हिंदू नए साल का आग़ाज़ा हो जाता है। इसी को लेकर सागर जिले के राहतगढ़ में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। जहां हिंदू नव वर्ष बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। नगर में प्रभात फेरी भी निकाली गयी। बताया गया की यह प्रभात फेरी जो सालों से सुबह के समय निकलती है वह विशाल और भव्य रूप में निकाली गई। सुसज्जित बग्घी में भगवान राम दरबार की छायाचित्र लगाई गई। ढोलक, नगडिया, झूला, मंजीरा के वाद्य यंत्रों पर शोभायात्रा श्यामलिया जी मंदिर से निकाली गयी। इस दौरान भगवान के भजनों में आनंदित होकर श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों और मंदिरों से होते हुए बनेनी घाट पहुंचे। वहां से वापस सांवलिया जी मंदिर में इसका समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गयी पूजा अर्चना की गई। तो वहीं नगर के बनेनी घाट स्थित शीतला मंदिर टेकरी धाम पर माता रानी का मंदिर समेत नगर के सभी देवी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग रहा। दिवाले में वारी भी लगाई गई। माता रानी के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक नवरात्रि व्रत शुरू कर माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।