सागर- बारिश के साथ जमकर बरसे ओले,खेतों में बिछी सफ़ेद चादर, फसलें हो गई चौपट
सागर जिले में अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम ने ऐसी करवट बदली की जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश के साथ साथ जमकर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। बंडा क्षेत्र में भी बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। जिस वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं। क्योंकि खेतों में पक चुकी गेहूं और चना जैसी फसल को काफी नुक्सान होना बताया जा रहा है। इसके अलावा कट चुकी थ्रेसर होने तैयार रखी फसल भी खराब होने की बात सामने आई है। खेतों में ओलों की चादर बिछ गयी थी।
बताया जा रहा है। की शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जगह बारिश के साथ ओला वृष्टि शुरू हो गयी। जिससे किसानों की मुसीबत बढ़ गयी है। बंडा क्षेत्र के ग्राम बहरोल और शाहगढ़ के भीमकपुर रैयत बाड़ी में बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई है। भीमकपुर रैयत बाड़ी में भी बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। इस गांव के निवासी श्याम लाल यादव, लाल सिंह यादव समेत अन्य किसानों की फसलों को ओला वृष्टि के कारण नुकसान पहुंचा है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है।