सागर- आसमान से बरसे ओले, बारिश के बाद ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुक्सान | SAGAR TV NEWS |

 

जैसा की अनुमान जताया जा रहा था। और मौसम को लेकर जो संभावना जताई जा रही थी वह सच साबित हुई है। सागर जिले में अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद जमकर बारिश देखने को मिली। यही नहीं जोरदार ओले भी बरसे। ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गयी हैं। बड़े-बड़े ओले गिरने की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आपको आपकी स्क्रीन पर नज़र आने वाला यह नज़ारा सागर के शाहगढ़ क्षेत्र का है।

 

जहां मौसम में अचानक बदलाव हुआ जिसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के साथ तकरीबन बेर के बराबर के ओले भी गिरे हैं। जिससे फसल को काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं किसानों में मायूसी छा गयी।
बताया जा रहा है की शाहगढ़ तहसील के दलपतपुर क्षेत्र के चकेरी, निहानी और सांदागिर में भारी संख्या में ओलावृष्टि हुई। एक तरफ जहां खेतों में खड़ी हुई फसल खराब हो गयी। वहीं जो फसल कट चुकी थी वह भी भीग गयी। एकाएक हुई बारिश की वजह से किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।

 

 

तस्वीरें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की किस कदर आसमान से ओले बरसे हैं। सड़कों पर कुछ देर तक सिर्फ ओले ही ओले नज़र आ रहे थे। अब किसान परेशान और मायूस है।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.