सागर- नोटिस 62 कॉलोनाइजरों को, लेकिन कार्यवाई सिर्फ कांग्रेस के लोगों पर ! आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। शहर के 62 कॉलोनाइजरों को नोटिस दिए गए। जबकि कार्रवाई सिर्फ कॉग्रेस से जुड़े लोगों पर की गई। पीआईसी की बैठक में केवल सिर्फ प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। जनता के हितों की अनदेखी क्यों की जा रही है। यह आरोप सागर के बीना में शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने लगाए हैं। उनका कहना है की दो दिन पहले पीआईसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विद्युत शवदाह ग्रह में इंसानों के साथ पशुओं का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्या यह नैतिकता के नाते सही है।

 

नगरपालिका के पास डेढ़ सौ से ऊपर सफाई कर्मचारी होते हुए भी आउटसोर्स के 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए है। लेकिन साफ सफाई नहीं हो रही। शहर की गली हो या नाला सभी जगहों पर गंदगी पैर पसारे हुए हैं। क्या कर्मचारी सिर्फ नेताओं और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर मुख्य स्थानों को फुव्वारों से सजाया गया लेकिन उसमे से सिर्फ भ्रष्टाचार का पानी निकला। ठेकेदार पर कार्रवाई की जगह नया टेंडर निकाल दिया गया। हाइमास्क और रोड लाइट लगातार खराब होती रहती है।

 

ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। उनके रिपेयर के लिए जनता का पैसा फूंक दिया जाता है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने कहा की नगर पालिका के विभागों का प्रभार नियमित कर्मचारियों को दिया जाए। स्वतंत्रता सैनानी रानी अवंती बाई की नकली और कमजोर प्रतिमा लगाकर ना सिर्फ लोधी समाज बल्कि आम जनमानस की भावनाओं को आहत किया गया है।

 

 

दरअसल बीना में नगर पालिका ‌द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर पालिका के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन भी सौंपा है।-

 

 


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.