Sagar- रानगिर में अज्ञात ने दुकान में रखा ब्लूटूथ स्पीकर, कनेक्ट करते ही ब्लास्ट, पुलिस ने क्या कहा देखिये

 

सागर जिले के रहली के रानगिर में नदी पार स्थित बूढ़ी रानगिर क्षेत्र में मंगलवार शाम प्रसाद की एक दुकान में ब्लास्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में मौजूद 11 साल की बच्ची अपने मोबाइल से वहां रखे एक ब्लूटूथ साउंड को कनेक्ट कर रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ, जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई। उसके नाना व नानी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को भोपाल रेफर किया गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि जिस साउंड बॉक्स में ब्लास्ट हुआ, वह कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान में रखकर गया था। इसी घटना से जुड़ा एक मैसेज ब्लास्ट से 8 घंटे पहले पुजारी को भेजा गया था। यह कोई साजिश है या हादसा, पुलिस कुछ तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। बुधवार को बम डिस्पोजल स्क्वॉड व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का जायजा लेकर साक्ष्य इकत्रित किए हैं।

 

 

 


बूढ़ी रानगिर में राधेश्याम रैकवार की प्रसाद की दुकान है। यहीं पर उनकी पत्नी आशारानी व 11 साल की नातिन संजना के साथ परिवार रहता भी है। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे दुकान में हुए धमाके के दौरान बच्ची 3-4 फीट दूर जा गिरी। विस्फोट की आवाज 1 किमी दूर रानगिर तक सुनाई दी। संजना के चेहरे व हाथ की उंगली में चोटें आई हैं। राधेश्याम व आशारानी भी घायल हो गए। मंगलवार रात में ही तीनों को बीएमसी लाया गया। भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने घटना की जानकारी ली और गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए भोपाल भिजवाया है। बीएमसी से बुधवार शाम पति-पत्नी को छुट्टी दे दी गई।

 

 

 


रानगिर मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री का कहना है कि घटना पहले घट गई, मैंने मैसेज बाद में देखा। मैसेज मेरे मोबाइल पर मंगलवार सुबह 11.11 बजे आया था। घटना शाम 6 बजे के बाद हुई। मैंने यह मैसेज उसी रात 10 बजे रहली टीआई को भेज दिया था। उन्होंने कब देखा पता नहीं। बूढ़ी रानिगर का घटना स्थल सुरखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मैसेज में 6 लोगों के नाम व गांव के जिक्र के साथ लिखा है कि ब्लास्ट होने से बचा लो।

 

 

 

 

 

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि इस घटना के संबंध में हर एंगल से जांच कराई जा रही है। बीडीएस व एफएसएल की टीम ने जायजा लिया है। पुलिस अधिकारी घटना की कड़ियों को जोड़ रहे हैं। मैसेज वाली बात मेरी जानकारी में अभी आई है, लेकिन मोबाइल व साउंड जैसे डिवाइस में ब्लास्ट से बच्ची घायल हुई है। डिवाइस दुकान में कहां से आया, मैसेज किसने किया और अन्य बिंदुओं पर बारीकी से जांच कराई जा रही है।


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.