छात्र संघ का कलेक्टर कार्यालय पर हंगामा, पुलिस से भिड़ गए छात्र, जमकर हुई झूमाझटकी !

 

बेरोजगारी को लेकर बड़ी संख्या में छात्र मध्यप्रदेश के इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस ने छात्रों को बैरिकेट लगाकर रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्र मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस और छात्र संगठन आमने-सामने आ गए। इस दौरान भारी संख्या में छात्रों ने बैरिकेट लांघने की कोशिश की। जहां पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। जब इसके बाद भी छात्र नहीं माने तो उन्हें मामूली बल का प्रयोग कर वहां से अलग किया गया। मामला इंदौर से सामने आया है।

 

 

 


बताया जा रहा है की बेरोजगारी को लेकर जय आदिवासी संगठन छात्र संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया। जहां छात्रों ने बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय के पास हल्ला बोल प्रदर्शन किया। साथ ही इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी। बताया जा रहा है की छात्र संगठन कलेक्टर कार्यालय अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे।

 

 

 

 

 

लेकिन किसी भी अधिकारी के ना आने के बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया और प्रदर्शन करने लगे इसके अलावा छात्रों ने बैरिकेड को भी तोड़ दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को रोक लिया। जिससे आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक वहां पर हंगामा होता रहा। लेकिन पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आया।

इसको लेकर बताया गया की छात्रों के हित में और उनके भविष्य को बचाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है।----


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.