आयकर देने वालो 6 लाख उपभोक्ताओं को बिजली का झटका || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

अपना खाली खजाना भरने सरकार बिजली उपभोक्ताओं को झटके पर झटका दे रही है। दो प्रतिशत महंगी हो चुकी बिजली की दरों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी की तैयारी है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने राज्य विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर कर दी है। कंपनी ने कुल जरूरत 44 हजार 814 करोड़ रुपए बताई है। मौजूदा बिजली दर पर उसे कुल 42 हजार 185 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 2629 करोड़ रुपए की कमी को पूरा करने के लिए बिजली की दरों में छह प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की अनुमति मांगी है।

यह भी तय हो गया है कि आयकर देने वालों को इस योजना के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। यानी आयकर दाता हैं तो 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली नहीं मिलेगी। इसके बजाय आपको 600 रुपए से ज्यादा का बिल चुकाना होगा। यानी आपके हर महीने के बजट में 600 रुपए का बोझ बढ़ जाएगा। एमपी में करीब 6 लाख माध्यम वर्गीय बिजली उपभोक्ताओं को इससे बाहर किया जाएगा। ध्यान रहे कि 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली की योजना कमलनाथ सरकार लाई थी। उपचुनाव जीतने के लिए यह योजना शिवराज सरकार भी जारी रखी थी लेकिन चुनाव जीतते ही दांव बदल दिया है। अब कर्जदार हाे चुकी मध्यप्रदेश की सरकार अब इसे आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है और उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ाने का फैसला कर चुकी है।


By - sagar tv news
21-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.