सागर- शराब से उजड़ गए कई परिवार, बच्चे हो गए अनाथ, बंद नहीं की जा रही शराब दुकान | SAGAR TV NEWS |

 

शराब की वजह से कई सारे परिवार उजड़ गए, घर बेघर हो गए। बच्चे भी अनाथ हो गए। इसलिए यही कहना है की शराब की दुकान को बंद करा दो। जी हां सागर जिले के बीना में महिलाओं ने ये बात कही है। बताया गया की शराब की वजह से युवतियां और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन विवाद की स्थिति बनती है इसलिए सभी ने मांग की है की शराब की दुकान को बंद किया जाना चाहिए।

 

 

दरअसल बीना के भीम वार्ड और गणेश वार्ड की सीमा पर संचालित शराब दुकान को हटाने जाने की मांग वार्डवासियों द्वारा की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार के नेतृत्व में वार्डवासियों ने उपमुख्यमंत्री, आबकारी आयुक्त, कलेक्टर और बीना विधायक के नाम ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान को रहवासी क्षेत्र से हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

 

 

ज्ञापन में कहा गया की अंग्रेजी और देसी शराब दुकान घनी आबादी वाले क्षेत्र में संचालित हो रही है। जिसके आसपास कोचिंग सेंटर और प्राचीन शिव मंदिर भी है। जिससे महिलाओं, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को असुरक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों के मुताबिक दुकान के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। पिछले तीन सालों से क्षेत्र के लोग लगातार ज्ञापन और विरोध के माध्यम से शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी की अगर जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वार्डवासी आंदोलन करने मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.