Sagar -पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय ने यूनिवर्सिटी के छात्रों पर चलाये कटर, थाने का किया घेराव
सागर में एक बार फिर स्टूडेंटों पर कटर से हमला करने का मामला सामने आया है और यह विवाद पिज़्ज़ा डिलीवरी को लेकर हुआ है जिसमें सागर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर कटर चलाए गए है। घटना के बाद आक्रोशित बड़ी संख्या में छात्रों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार विवेकानंद हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे छात्र रितिक राज ने पिज़्ज़ा ऑर्डर किया था। डिलिवरी को लेकर डिलिवरी बॉय छोटू पवार से फोन पर विवाद हो गया। इसके बाद सिविल लाइन चौराहा स्थित चौपाटी पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
आरोप है कि छोटू पवार अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवाद बढ़ने पर छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान कटर से हमला किया गया, जिसमें रितिक राज सहित अन्य छात्र घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सागर यूनिवर्सिटी के छात्र सिविल लाइन थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।