एमपी के युवक का कनाडा में मर्डर, सवा साल पहले गया था पढ़ाई करने, CM ने जताया दुःख | SAGAR TV NEWS |

 

करीब सवा साल पहले एमपी का रहने वाला एक युवक कनाडा पढ़ाई करने गया हुआ था। जिसका उसके ही दोस्तों ने पीट पीटकर मर्डर कर दिया। सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद छात्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह उज्जैन जिले के रहने वाला था। घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बताया गया की कनाडा में पढ़ाई करने गए युवक गुरकीरत का शनिवार की रात अपने कुछ दोस्तों से विवाद हुआ। दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट कर डाली। जो इतने भयावह तरीके से की गई थी कि युवक की देर रात जान चली गई। इसकी जानकारी जब मृतक के परिजनों तक पहुंची तो चारों ओर शोक का माहौल छा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी इस मामले में शोक जताया।

 

 

जानकारी के मुताबिक 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में उज्जैन के रहने वाले गुरकीरत का उसके कॉलेज में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। जिसके बाद गुरकीरत को कार से कुचल दिया गया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। कनाडा में रह रहे गुरकीरत के दोस्त ने फोन कर रायपुर निवासी प्रबकीरत सिंह मनोचा को इस बारे में जानकारी दी। गुरकीरत सिंह मनोचा के माता-पिता गुरजीत सिंह मनोचा पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड, उज्जैन में निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन गहरे दुख में हैं।

 

 

गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने घटना की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी। जिन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। गुरजीत सिंह मनोचा के मुताबिक, कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

मामले में परिजनों का कहना है की विवाद का कारण अभी पता नहीं चला है। कनाडा पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद मर्डर का मामला दर्ज किया जाए।
बताया गया की गुरकीरत सिंह तकरीबन सवा साल पहले उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे। जहां वह Northern Lights College में Business Management – Post-Degree Diploma Program की पढ़ाई कर रहे था।

 

 


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.