गैस सिलेंडर चोरी का डर! लोगों ने जंजीरों से बांधकर रखे सिलेंडर देखिए पूरी खबर | SAGAR TV NEWS |

 

गैस सिलेंडर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चोरी की घटना के बाद लोगों ने अपने घरों में गैस सिलेंडर को जंजीरों से बांधकर रखना शुरू कर दिया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। यह घटना एमपी के इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित वेलवेट गार्डन की है। यहां चौकीदारी का काम करने वाले मजदूर दंपति के घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाली मंजू बाई ने बताया कि कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही थीं। इसी दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचा और उनके पति के बारे में पूछने लगा।

 

 

जब मंजू बाई ने युवक को कोई जानकारी नहीं दी, तो उसने अचानक महिला को धक्का दिया और सीधे रसोई में रखे गैस सिलेंडर को उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार काफी घबरा गया। इसके बाद इलाके के लोगों ने अपने गैस सिलेंडर को सुरक्षित रखने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। मंजू बाई ने अपने घर में मौजूद दूसरे सिलेंडर को लोहे की जंजीरों से बांधकर उस पर ताला लगा दिया।

 

वहीं पड़ोस में रहने वाली माया बाई ने भी इस घटना के बाद अपने घर के गैस सिलेंडर को जंजीरों से बांधकर सुरक्षित कर दिया है, ताकि दोबारा चोरी की घटना न हो सके। बताया जा रहा है कि यह दंपति मूल रूप से खरगोन के रहने वाले हैं और रोजगार की तलाश में इंदौर आए थे। वे वेलवेट गार्डन में चौकीदारी का काम करते हैं और वहीं बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। फिलहाल मंजू बाई ने इस चोरी की घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई है। हालांकि इस घटना के बाद इलाके के लोग सतर्क हो गए हैं और अपने गैस सिलेंडर को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।

 

 

 


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.