सरकारी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप,जांच करने पहुंची टीम !
फिर एक बार धमकी भरे ईमेल से हड़कंप मच गया। इस दफा एक सरकारी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया। जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। जहां दफ्तर समेत पूरे इलाके की सर्चिंग की गयी। मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। बताया जा रहा है की इस बार नापतौल विभाग के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया। जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेल में लिखा है कि आपके लीगल मेट्रोलॉजी दफ्तर में 16 साइनाइड गैस से भरे IED लगाए गए हैं जो 1 बजे फटेंगे। कृप्या 12 बजकर मिनिट 10 तक अपने सभी कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों को हटा लें।
ईमेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस और बम स्कवॉड की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई। नौपतौल विभाग के दफ्तर को खाली कराया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें पूरे दफ्तर और इलाके की सर्चिंग में जुट गई हैं। हालांकि जांच में कुछ भी सामने नहीं आया। बता दें की इससे पहले पीपुल्स और एम्स अस्पताल के साथ कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।
गौरतलब है की राजधानी भोपाल में पिछले कुछ समय से लगातार संदिग्ध ईमेल आने का सिलसिला जारी है। इससे पहले एम्स और पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। उसमें भी धमकी देने वाले ने समय देकर बम ब्लास्ट करने की बात कही थी। हालांकि जांच पड़ताल में ऐसा कुछ भी नहीं मिला था। फिलहाल इस संदिग्ध ईमेल को लेकर काई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।------