फंदे पर मिली महिला, परिजनों ने लगाए मर्डर के आरोप || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के मकरोनियां थाना क्षेत्र में एक महिला लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। जानकारी लगते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वही इस मामले में मृतक महिला निशु सेन के मायके पक्ष के लोगो ने गला घोंट कर हत्या करने के आरोप लगाए है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्यवाही कर रही है। दरअसल बुधवार की देर शाम मकरोनिया के दीनदयाल नगर निवासी 29 वर्षीय निशु सेन नाम की महिला का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। यूपी के मदनपुर की निशु की शादी 12 साल पहले दीनदयाल नगर के योगेश सेन नाम के युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी है। गुरुवार की दोपहर मकरोनिया थाना पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। और महिला की मौत कैसे हुई इसकी वजह का पता लगाने जाँच में जुट गई है।


By - sagar tv news
21-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.