Sagar-साहू समाज की अनोखी पहल, बिना खर्च के बसेंगे 11 नए घर, लाखों के उपहार भी मिलेंगे

 

शादी विवाहों में फिजूलखर्ची और दिखावे वाले महंगे आयोजनों के बीच साहू समाज युवा मंडल ने ऐसी प्रेरणादायी पहल कर रहा है, जो सादगी, सहयोग और सामाजिक एकता की मिशाल कायम करती है। भक्त शिरोमणि माँ कर्मादेवी जयंती महोत्सव के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष निःशुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधेंगे।

 

 

 

 

यह आयोजन सिर्फ विवाह कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक संदेश भी है कि शादी जैसे पवित्र बंधन को दिखावे और खर्च के बजाय सादगी और संस्कार के साथ निभाया जा सकता है। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है और समाज में आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

 

 

 

कार्यक्रम 15 मार्च को शहर के पद्माकर सभागार मोतीनगर से शुरू होकर साहू समाज सामुदायिक भवन में संपन्न होगा। साहू समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने बताया कि पहले माँ कर्मादेवी जयंती पर समाज द्वारा शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली जाती थी, लेकिन समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने मिलकर यह फैसला किया कि जयंती को समाजहित से जोड़ा जाए। इसी सोच से सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसे समाज के लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

 

 

 

समाज के सहयोग से विवाह में शामिल होने वाले हर जोड़े को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री और उपहार भी दिए जाते हैं। कई परिवार स्वेच्छा से सहयोग राशि और सामग्री देकर इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभाते हैं, जिससे नवदंपतियों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाता है।

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पद्माकर सभागार मोतीनगर से बारात प्रस्थान के साथ होगी। बैंड-बाजे और घोड़ों के साथ यह बारात साहू समाज सामुदायिक भवन पहुंचेगी, जहां दोपहर 12 बजे बारात का स्वागत और तिलक-कलश पूजन किया जाएगा। इसके बाद जयमाला और आशीर्वाद समारोह में नवविवाहित जोड़ों को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी।

 

 

 

महिला मंडल की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पारंपरिक डोली विदाई होगी। सभी 11 दुल्हनों की विदाई डोली में की जाएगी, जो समारोह की भावनात्मक और सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करेगी


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.