LPG को लेकर वि-वाद की स्थिति, लड़ने पर उतारू हो रहे ग्राहक,OTP न पहुंचने से समस्या

 

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत देश में इसका ख़ासा असर देखने को मिल रहा है। वहीं एमपी के इंदौर में भी LPG को लेकर विवाद की स्थिति बन रही है। जिसको लेकर गैस एजेंसी संचालकों ने कलेक्टर से मुलाकात करते हुए बुकिंग सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी को दूर करने की मांग की है। बताया गया की उपभोक्ता के पास OTP नहीं पहुंचने से विवाद हो रहा है।

दरअसल ईरान-इजरायल और अमेरिका में जारी संघर्ष के बीच इंदौर में गैस वितरण प्रणाली में गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग को लेकर किए गए बदलाव से गैस वितरक कंपनियां परेशान हो रही है। ग्राहकों को ओटीपी और सिलेंडर न मिलने से विवाद की स्थिति बन रही है। जिसको लेकर गैस वितरक कलेक्टर से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याएं बताई। इंदौर शहर में देश की प्रमुख तीन कंपनियां एचपी, इंडेन, भारत गैस के डीलर कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने पहुंचे।

गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए कंपनियों द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर और बुकिंग सिस्टम का पूरा संचालन कंपनिया कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से बने क्राइसिस के बाद कंपनियां लगातार सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रही हैं। जिससे गैस एजेंसी संचालक बुकिंग करने में परेशान हो रहे हैं। साथ ही ग्राहकों को बुकिंग के लिए 25 दिन का समय दिया गया है। लेकिन ग्राहकों के पास सॉफ्टवेयर के कारण ओटीपी नहीं पहुंच रही। जिससे ग्राहक आक्रोशित होकर एजेंसी संचालकों से बहस और अभद्रता कर रहे हैं। वहीं कंपनियों के सॉफ्टवेयर भी बुकिंग का दबाव बढ़ने से बार-बार क्रेश हो रहे हैं। जिससे ग्राहक हंगामा कर रहे है। एजेंसी संचालकों के कलेक्टर वर्मा से कंपनियों से मध्यस्थता कर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। जिस पर कलेक्टर शिवम् वर्मा ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं।--


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.