Sagar- घरेलू गैस सिलेंडर लेने लाइन में सागर, फिर लौटा चूल्हा, भट्टी का समय | SAGAR TV NEWS |
ईरान इजरायल युद्ध के बीच गैस संकट तो है ही, इसे एजेंसियों का लापरवाही का ढर्रा ज्यादा परेशानी वाला बना रहा है। सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग बंद हैं, जो बुकिंग करके भुगतान कर रहे हैं उन्हें भी समय से सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। बुकिंग के बाद 24 घंटे में सिलेंडर की डिलेवरी होना है लेकिन जिन्होंने 10 दिन पहले बुकिंग के साथ भुगतान किया एजेंसियों की लापरवाही के कारण उन्हें भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसियों के कर्मचारी आपदा में कमाई का अवसर तलाश रहे हैं।
नियमानुसार बुकिंग के बाद वर्किंग डे में उपभोक्ता के घर पर 24 घंटे में डिलेवरी करना है, लेकिन 10 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं दिया है। स्नेह नगर निवासी मीरा यादव ने बताया कि उनका सिविल लाइन स्थित एचपी गैस एजेंसी का कनेक्शन है। ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद 5 मार्च को पेमेंट भी किया, लेकिन अब तक गैस सिलेंडर की डिलेवरी नहीं हुई है। ब्रजगोपाल पटेरिया ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस की बुकिंग कर दी थी। घर में गैस खत्म है, लेकिन सिलेंडर की डिलेवरी अब तक नहीं हुई
नोटबंदी त्रासदी की तरह सिलेंडर बुकिंग के नियम भी रोज बदल रहे हैं। लोगों परेशान कर रहे हैं। संचालको को कंपनी की ओर से यह मैसेज आए हैं कि नए नियम के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपभोक्ता को दूसरा गैस सिलेंडर मिलेगा। शहर में दूसरी बुकिंग के लिए समय 25 दिन का है। प्रशासन का दावा है कि जिले में करीब 15 हजार घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक है। हर रोज 7 से 8 हजार सिलेंडर की खपत होने के साथ उतनी ही सप्लाई भी हो रही हैं.
कलेक्टर ने जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। लोग 07582-224543 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे चलेगा।