कलेक्टर बोले घबराएं नहीं LPG सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक,अफवाहों पर ध्यान न दें
अमेरिका और ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का अच्छा ख़ासा असर अब प्रदेश में देखने को मिल रहा है। जहां एलपीजी गैस की किल्लत भी देखने को मिल रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की वजह से दुकानदारों और अन्य लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर एमपी के टीकमगढ़ जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति और कमी को लेकर गैस एंजेसियो, पेट्रोल पंप संचालकों और रेस्टॉरेंट प्रतिनिधियो की आपात कालीन बैठक बुलाई गयी। और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गयी।
दरअसल अमेरिका और ईरान देशों के बीच चल रहे युद्ध के चलते देश में रसोई गैस एलपीजी की सप्लाई में कटौती हुई है। एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर का वितरण सरकार के अदेश के बाद बंद हो गया है। जिसके चलते होटल, रेस्टोरेंट, चाय नाश्ता की दुकानों में लगने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना टोटल बंद कर दिया गया है जिससे दुकानदारों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गैस एंजेसियो, पेट्रोल पंप संचालको और रेस्टॉरेंट प्रतिनिधियो की बैठक आयोजित की गई। जहां कलेक्टर ने जिले में रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध रिफिलिंग या ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचने की सूचना मिलती है। तो वे तुरंत जिला प्रशासन या खाद्य विभाग को सूचित करें।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पूरे वितरण तंत्र की निगरानी की जा रही है। आम नागरिकों से अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने या घबराहट में बुकिंग करने से बचने की अपील की गई है।-