सागर- चलते ट्रक में ड्राइवर को हुआ सीने में दर्द,सीधे पहूंचा थाने,पुलिस ने CPR से बचा ली जान

 

सड़क पर दौड़ते हुए ट्रक के ड्राइवर को अचानक से सीने में तेज दर्द उठा वह किसी तरह से सागर जिले के भानगढ़ थाने तक पहुंचा। जहां पुलिस ने CPR देकर ड्राइवर की जान बचा ली। जिसके बाद अब पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। बीना के भानगढ़ पुलिस की तत्परता और मानवता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। चलते ट्रक में अचानक सीने में तेज दर्द होने पर चालक किसी तरह ट्रक लेकर भानगढ़ थाने तक पहुंच गया। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। समय रहते मिली सहायता से चालक की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राम सिंह लोधी निवासी बरोदिया कलां थाना मालथौन ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर वे किसी तरह ट्रक लेकर भानगढ़ थाना परिसर पहुंचे और पुलिस को सीने में दर्द होने की शिकायत बताई। इतना कहते ही वह जमीन पर गिर पड़े।मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत प्राथमिक सहायता शुरू की। पुलिस कर्मियों ने चालक के संभावित हार्ट अटैक समझते हुए तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। और समय रहते हुए उसकी जान बचा ली गयी। इस पूरी घटना में थाना प्रभारी हरि सिंह तोमर, एएसआई जगमोहन सिंह, प्रधान आरक्षक इरफान खान, प्रधान आरक्षक जयराम, आरक्षक प्रवीण और आरक्षक योगेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सागर रेफर कर दिया गया।--


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.