युवक ने लकड़ी से बना दी बुलेट देखोगें तो देखते ही रह जाओगे || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

क्या आपने ‘लकड़ी की बाइक’ के बारे में सुना है?  केरल के रहने वाले एक युवक को ‘बुलेट बाइक्स’ से दीवानगी की हद तक लगाव है. इसी दीवानगी की वजह से उसने बुलेट बाइक का लकड़ी का मॉडल तैयार किया है. कारुलई कलाम का इलाका सागवान (Teak) की लकड़ी से भरा हुआ है. इसी क्षेत्र में रहने वाले जिधिन कारूलाई ने सागवान की लकड़ी से बुलेट बाइक की ‘हू-ब-हू’ रेप्लिका तैयार की है.
जिधिन का कहना है कि जब तक लकड़ी की बुलेट तैयार हुई तो इसकी लागत असली बुलेट बाइक के दाम जितनी ही पहुंच गई. उसने शान से अपनी रियल बुलेट के साथ ही इस लकड़ी की बुलेट को भी रखा हुआ है. दूर दूर से लोग जितिन के घर इस लकड़ी की बुलेट को देखने पहुंच रहे हैं.    पांच साल विदेश में रह चुके जिधिन ने इस काम के लिए एक बुलेट बाइक भी खरीदी. सात साल पहले जितिन ने लकड़ी की बुलेट का मिनिएचर मॉडल तैयार किया था. तभी से जितिन को धुन सवार थी कि वो बुलेट के रियल साइज जितना ही लकड़ी का मॉडल बनाएगा. इसके लिए उसने अपने घर में लगे सागवान के दो पेड़ों की लकड़ी की लकड़ी का इस्तेमाल किया.  
लकड़ी की बाइक के पहिए तैयार करने के लिए जिधिन ने मलेशियाई लकड़ी का इस्तेमाल किया. इसी तरह फ्यूल टैंक बनाने के लिए शीशम की लकड़ी से जिधिन ने काम लिया.बाकी मॉडल के सारे हिस्से में सागवान की लकड़ी का ही इस्तेमाल हुआ.  

दिलचस्प ये है कि जिधिन ने लकड़ी की बुलेट तैयार करने में और किसी शख्स की मदद  नहीं ली. सब कुछ खुद ही किया.   


By - sagar tv news
21-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.