सागर- पैदल चल रहे शख्स कार की टक्कर से नहीं बच पाए, ओवरब्रिज पर हुआ चक्काजाम | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिल के बीना में ओवरब्रिज पर एक तेज रफ़्तार कार ने दो लोगों को ऐसी टक्कर मारी की एक व्यक्ति का मौके पर ही दम निकल गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। जिसके बाद जैन समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन किया। साथ ही चक्काजाम कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी।

 


बताया गया की यह पूरी घटना बीना के खुरई ओवरब्रिज पर बीती रात सामने आई। जहां एक तेज रफ्तार कार ने टहल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में गुलाब चंद जैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। इस घटना से जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। समाज और परिवार के लोग गुलाब चंद जैन की डेड बॉडी लेकर सर्वोदय चौराहा पहुंचे। जहां बॉडी रखकर चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया।

 

 

इसको लेकर दिनेश पुजारी ने कहा कि ओवरब्रिज पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था नहीं है और भारी वाहनों के प्रवेश पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। इसी कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाने की मांग की। साथ ही कहा की जिस कार चालक ने टक्कर मारी है। उस पर मर्डर का मामला दर्ज हो।

 


इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाइश देकर जाम को खुलवाया। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव का कहना है कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अगर पुलिस की जांच में जानबूझकर टक्कर मारने की शिकायत सामने आती है तो आरोपी पर और कड़ी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।------

 

 


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.