गैस सिलेंडर महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन! बैलगाड़ियों से पहुंचे कार्यकर्ता, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बैलगाड़ियों पर सवार होकर कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैलगाड़ियों से बस स्टैंड पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नारा लगाया—“गैस की जगह चूल्हा चलेगा, मगर मोदी की जगह फिरोज का पोता नहीं चलेगा।” कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए अब गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गैस सिलेंडर की कीमतों को कम करने की मांग की। उनका कहना था कि महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है और सरकार को इस पर तुरंत कदम उठाने चाहिए।

इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक रामसिया भारती, रक्षपाल यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू राजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन ने इलाके की राजनीति को गरमा दिया है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।


By - sagar tv news
13-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.