ड्राइवर को आया नींद का झोंका, खड़े ट्रेलर में जा घुसी यात्री बस, नेशनल हाईवे का मामला
यात्री बस के ड्राइवर को अचानक से नींद का झोंका आ गया और दर्जनों यात्रियों की सांसें अटक गयी। दरअसल नेशनल हाईवे 30 पर खड़े ट्रेलर से यात्री बस टकरा गयी। जिससे सड़क हादसा हो गया। जहां 6 लोग घायल हो गए। घटना एमपी के रीवा जिले की है। बताया जा रहा है की सोहागी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 (रीवा-प्रयागराज रोड) पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सुबह तड़के 4 बजे छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही यात्री बस खड़े गिट्टी लोड ट्रेलर के पीछे जा टकराई।
हादसे में करीब 6 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सोहागी थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया।
शुरूआती जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना अल सुबह 4 बजे की है। जब खड़े ट्रेलर में अनियंत्रित बस जा टकराई। हादसे के बाद लोग सहम गए थे। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायलों को बाहर निकाला इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।------