सागर- खेल-खेल में चारा काटने वाली मशीन में हाथ फंसा बैठा बच्चा,कट गया अंगूठा

 

कई दफा बच्चे खेल ही खेल में ऐसा कुछ कर जाते हैं की जान के लाले पड़ जाते हैं। इसी तरह का एक मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से भी सामने आया। जहां चारा काटने वाली मशीन में एक मासूम बच्चे का हाथ फंस गया। जिससे वह काफी जोर जोर से चिल्ला रहा था। यह देख परिजन उसे बचाने दौड़े जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद उसे सागर जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा। बच्चे के हाथ का अंगूठा कट गया है।

बताया जा रहा है की यह घटना खुरई के बनखिरिया गांव से सामने आई है। जहां चारा काटने की मशीन में हाथ फंसने से एक 7 साल का बच्चा घायल हो गया।

खुरई देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनखिरिया गांव में रहने वाले खुशीलाल अहिरवार ने बताया की उसका 7 साल का बच्चा मुकेश अहिरवार घर में ही खेल रहा था। उसी समय उसका चारा काटने वाली मशीन में बुरी तरीके से हाथ फंस गया। परिजनों ने तत्काल मशीन से किसी तरह उसका हाथ बाहर निकाला और उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया। जहां फ़िलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।

ये महज एक घटना ही नहीं बल्कि एक सीख भी है। क्योंकि छोटे बच्चे कई बार खेल के दौरान मुसीबत में फंस जाते हैं इसलिए उनका ख़ास ध्यान रखें। और उन पर नज़र भी रखें ताकि वह किसी हादसे का शिकार न हों।-


By - sagar tv news
12-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.