Sagar-शादी से लौट रहे दोस्तों की कार पलटने से 2 की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसमें से एक युवक की कुछ ही दिनों बाद शादी होना थी। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक बीना रिफाइनरी के पास स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हड़कल खाती गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सैफ अली खान और यश अहिरवार दोनों निवासी भीम वार्ड बीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं दुर्घटना में प्रियांश, श्रेयांश, अमन और विशाल घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक भोपाल के रहने वाले हैं और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आगासौद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक सैफ अली खान की 10 अप्रैल को शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे की खबर से परिवार में खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया