एक ही दिन में 14 कबूतर अचानक से नीचे गिरे और चली गयी जान लोगों में दहशत || STVN INDIA||SAGAR TV NEWS

 

जैसे तैसे कोरोना संकट से लोगों को कुछ राहत मिली तो अब वर्ड फ्लू से लोग चिंतित हैं। दमोह जिले के पथरिया में एक दिन में एक साथ दो अलग अलग जगहों पर 14 कबूतरों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिससे लोगों में पथरिया नगर में वर्ड फ्लू को लेकर आशंका फैलने लगी है। वार्ड नंबर 10 में एक पेड़ से एकाएक तीन कबूतर गिर गए। जिनमें से 2 की मौत हो गई। एक कबूतर को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कुछ दवाई दी जिससे वह स्वस्थ्य होकर मौके पर ही उड़ गया था। दोनों कबूतरों के सेंपल पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कलेक्ट कर लिए थे। इसके ठीक 2 घंटे बाद वार्ड क्रमांक 15 में बनी टंकी के पास 12 कबूतर नीचे गिर गए। पास के मैदान में खेल रहे बच्चों ने कबूतरों को पकड़कर पानी पिलाया। लेकिन वह ज़िंदा नहीं हुए। कुछ देर बाद पथरिया पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची। जिसने मृत कबूतरों को अपने कब्जे में लिया। अब पता लगाया जायेगा की इनकी मौत कैसे हुई है। मामले में पशु चिकित्सा के डॉ. डीआर साहू ने जानकारी दी।


By - Aakib khan (Damoh MP)
20-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.